TBMAUJ Box Office Collection Day 4: चौथे दिन शाहिद-कृति की फिल्म के कमाई में आई जबरदस्त गिरावट, जानें चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
TBMAUJ Box Office Collection : फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। शाहिद कपूर और कृति की ये फिल्म 9 फरवरी को रिलीज हुई थी। फैंस स्क्रीन पर कृति और शाहिद की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म को रिलीज हुए बाॅक्स ऑफिस पर 4 दिन हो गए हैं।
TBMAUJ Box Office Collection Day 4
हालांकि बड़े पर्दे पर रिलीज होने के बाद फिल्म की ओपनिंग धीमी रही थी, लेकिन वीकेंड पर फिल्म ने जबरदस्त कलेक्शन कर लिया था। रविवार के दिन फिल्म ने 10 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। वहीं अब चौथे दिन फिल्म की कमाई में काफी गिरावट देखने को मिला है। तो आईए जानते हैं चौथे दिन यानी मंडे को फिल्म ने कितने करोड़ का कारोबार किया?
TBMAUJ Box Office Collection Day 4
शाहिद कपूर और कृति सैनन की केमिस्ट्री सिल्वर स्क्रीन पर छा गई है। दोनों स्टार्स की लव स्टोरी पर और अनोखी कहानी दशकों को खूब एंटरटेन भी किया है। धीमी ओपनिंग करने वाली इस फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं। फिल्म की कमाई की बात करें तो इसने 6.7 करोड़ से अपनी ओपनिंग की थी जो कि उम्मीद के मुताबिक नहीं थी। दूसरे दिन 9.65 करोड़ की कमाई की थी। तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 10.75 करोड़ कमाए थे। वहीं अब चौथे दिन फिल्म की कमाई बुरी तरह पिछड़ गई है।
सैकनिल्क ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की चार दिनों की कुल कमाई अब 30.85 करोड़ रुपये हो गई है।
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का पहले 3 दिनों का कलेक्शन
Day 1- 6.7 करोड़
Day 2 – 9.65 करोड़
Day 3 – 10.75 करोड़
कुल – 26.85 करोड़
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
75 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म को दुनियाभर में खूब पसंद किया जा रहा है। दुनिया भर में फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 14.04 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म ने दुनियाभर में 20.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। तीसरे दिन फिल्म की वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21.04 करोड़ का रही थी। दुनियाभर में फिल्म ने रिलीज के तीन दिनों में 55.50 करोड़ का कारोबार कर लिया था। वहीं चौथे दिन यानी सोमवार को फिल्म 60 करोड़ के आंकड़े को छू सकती है।
फिल्म के स्टार कास्ट
‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ फिल्म में एक यूनिक लव स्टोरी है, जिसमें शाहिद कपूर और कृति सेनन है। इस फिल्म में कृति सेनन रोबोट के किरदार में हैं। वहीं शाहिद कपूर को रोबोट बनी कृति सेनन के इश्क में उलझते हुए नजर आते हैं और वह उससे शादी करना चाहते हैं। फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सनोन, धर्मेंद्र, डिंपल कपाड़िया, राकेश बेदी और राजेश कुमार जैसे बेहतरीन कलाकार शामिल हैं।
फिल्म का निर्देशन और निर्माता कंपनी
‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ अमित जोशी और आराधना साह द्वारा लिखित और निर्देशित है। इस फिल्म को जियो स्टूडियो और मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित है। फिल्म का बजट लगभग 75 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।